ब्रेकिंग
राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦'कई बच्चे घंटों तक जीवित थे लेकिन लापरवाही ने उनकी जान ले ली', राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर आरोप✦अब ATM से पैसे की तरह निकलेगा राशन, डीलरों की मनमानी होगी खत्म✦गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं✦स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी गड्ढे में पलटी, 7 बच्चे घायल; 5 साल के गौरव की हालत गंभीर✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦'कई बच्चे घंटों तक जीवित थे लेकिन लापरवाही ने उनकी जान ले ली', राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर आरोप✦अब ATM से पैसे की तरह निकलेगा राशन, डीलरों की मनमानी होगी खत्म✦गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं✦स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी गड्ढे में पलटी, 7 बच्चे घायल; 5 साल के गौरव की हालत गंभीर

बिहार: शैम्पू सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हत्या की वजह कर देगी हैरान

MUNGER: मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र के गरभू स्थान गोपालपुर में 31 जुलाई की रात अभिनंदन सिंह उर्फ शैंपू सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर द

बिहार: शैम्पू सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हत्या की वजह कर देगी हैरान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र के गरभू स्थान गोपालपुर में 31 जुलाई की रात अभिनंदन सिंह उर्फ शैंपू सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने कांड के मुख्य आरोपी सनोज मंडल एवं उसकी पत्नी सरोजनी देवी को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य पांच अभियुक्तों को पुलिस तलाश कर रही है।


मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 31 जुलाई की रात शामपुर थाना क्षेत्र के गरभू स्थान गोपालपुर में बहिरा गांव निवासी अभिनंदन सिंह उर्फ शैंपू सिंह की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वह गरभू स्थान में बासा बनाकर अकेले रहता था। इस मामले में मृतक के भाई सतीश कुमार सिंह के बयान पर शामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, जिसमें कुल 7 लोगों को नामजद किया गया था। 


कांड के वैज्ञानिक अनुसंधान प्रारंभ किया गया। एफएएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाये जबकि एसडीपीओ खड़गपुर के नेतृत्व में एक एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने गरभू स्थान गोपालपुर निवासी सनेाज मंडल एवं उसकी पत्नी सरोजनी देवी को बागेश्वरी गांव से गिरफ्तार किया है, जो घटना वाले दिन से ही फरार थे। इस धटना में शामिल नामजद एवं अप्राथमिक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


हत्या कांड का खुलासा करते एसपी ने बताया कि बहिरा निवासी शैंपू सिंह गरभू स्थान में बासा बना कर अकेले रहता था। जिसका उसी गांव के शादीशुदा महिला सरोजनी देवी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी महिला के पति सनोज मंडल को हुई थी। जिसके बाद सनोज ने पत्नी और अपने दोस्तों के साथ मिलकर शैंपू सिंह की हत्या कर दिया। मृतक शैंपू सिंह अपराधी प्रवृति का था और उस पर शामपुर, खड़गपुर एवं अन्य थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज है। वह पहले भी जेल जा चुका था।