ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

बिहार: हथियार के साथ घर में घुसा था सनकी, शिक्षक दंपति को घंटों बनाए रखा बंधक, पुलिस ने दबोचा

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां एक सनकी युवक ने जमकर उत्पात मचाया है। आरोपी युवक ने दिनदहाड़े एक शिक्षक और उनके परिवार को हथियार के बल पर घंटों बंधक बनाए रखा। इस दौरान परिवार

बिहार: हथियार के साथ घर में घुसा था सनकी, शिक्षक दंपति को घंटों बनाए रखा बंधक, पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां एक सनकी युवक ने जमकर उत्पात मचाया है। आरोपी युवक ने दिनदहाड़े एक शिक्षक और उनके परिवार को हथियार के बल पर घंटों बंधक बनाए रखा। इस दौरान परिवार को अपराधी के चंगुल से मुक्त कराने पहुंचे तीन पुलिसकर्मियो को भी उसने बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाग आरोपी युवक को दबोच लिया और बंधक बने परिवार के लोगों और पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया। घटना बानूछापर ओपी क्षेत्र के महेंद्र कालोनी की है।


बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह महेंद्र कॉलोनी स्थित शिक्षक अरुण कुमार राय के घर में एक युवक पिस्टल लेकर घुस गया। उस वक्त घर में शिक्षक के अलावा उनकी पत्नी और मां मौजूद थीं। आरोपी युवक ने शिक्षक और उसके परिवार को बंधक बना लिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोंसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। दारोगा राजीव रजक तीन जवानों के साथ सादे लिबास में शिक्षक के घर पहुंचे। बातचीत करने के दौरान सिरफिरे ने  जिन्हें भी बंधक बना लिया।


दारोगा राजीव रजक ने किसी तरह घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी। जिसके बाद एसपी और एसडीपीओ के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने करीब साढ़े आठ घंटे बाद हथियारबंद सतीश कुमार सिंह उर्फ विकास को पकड़ लिया है। पुलिस ने उसके पास से 7.65 mm की लोडेड पिस्टल को बरामद किया है। इस दौरान पूरा इलाका घंटों पुलिस छावनी में तब्दील रहा।


एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपी ने शिक्षक और उनके घर के लोगों को बंधक क्यों बनाया था। फिलहाल पुलिस की टीम गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है। गृहस्वामी और उनके परिजन अभी कुछ बताने की हालत में नहीं है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता