ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

गोपालगंज में युवती पर मनचले ने किया तेजाब से हमला, हालत गंभीर

GOPALGANJ: इस वक़्त की बड़ी खबर गोपालगंज की है, जहां फुलवरिया के कोयलादेवा गांव में एक मनचले ने युवती पर तेजाब से हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवक ने घर में घुसकर युवती पर ते

गोपालगंज में युवती पर मनचले ने किया तेजाब से हमला, हालत गंभीर
Desk
2 मिनट

GOPALGANJ: इस वक़्त की बड़ी खबर गोपालगंज की है, जहां फुलवरिया के कोयलादेवा गांव में एक मनचले ने युवती पर तेजाब से हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवक ने घर में घुसकर युवती पर तेजाब फेंका है। पीड़ित युवती की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। 


इस घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में पीड़ित युवती को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया है। इस संबंध में हथुआ के एसडीपीओ ने बताया है कि एक टीम गठित की गई है। आरोपी युवक के घर पर छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद युवक फरार हो गया है। 


पुलिस ने बताया की युवक सनकी था, रास्ते में आते-जाते उससे छेड़खानी करता था। युवती से एक तरफे प्यार में उसने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल, सनकी युवक मौके से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लगातार छापेमारी कर रही है। 


टैग्स