ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar girl murdered in UP: UP के बुलंदशहर में नौकरी के बहाने बुलाकर गैंगरेप, विरोध करने पर बिहार की बेटी को रौंद डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Bihar girl murdered in UP: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दिल दहला देने वाली घटना में बिहार की छपरा निवासी एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों लड़कियां समारोहों में वेलकम गर्ल के तौर पर काम करती थीं।

Meerut crime, Bihar girl murder, gangrape in moving car, UP crime news, Meerut encounter, job trap crime, girls trafficking, मेरठ गैंगरेप, बिहार की बेटी हत्या, चलती कार में गैंगरेप, नौकरी के नाम पर अप
नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप और हत्या की वारदात को दिया अंजाम
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar girl murdered in UP : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। बिहार की छपरा निवासी एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि उसकी सहेली के साथ चलती कार में गैंगरेप किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में समारोह में वेलकम गर्ल के रूप में काम करने वाली दो सहेलियों को 6 मई की शाम नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया। आरोपी अमित ने किशोरी और उसकी छपरा निवासी सहेली को सूरजपुर कोर्ट नंबर-3 के पास बुलाया, जहां संदीप नाम का युवक पहले से मौजूद था। दोनों को कार में बैठाकर सुनसान जगह ले जाया गया, जहां तीसरे साथी को भी कार में बैठाकर तीनों ने मिलकर चलती गाड़ी में गैंगरेप किया।


जब पीड़िता की सहेली ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे चलती कार से फेंक दिया और उसे कुचलकर मार डाला। गैंगरेप की शिकार युवती किसी तरह कार से कूदकर खुर्जा में अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने अपहरण, गैंगरेप और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की। तीनों आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। यह घटना एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।