ब्रेकिंग
मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में MLC की गाड़ी पर बवाल! पुलिस-मजिस्ट्रेट ने रोका, फिर भी धड़ल्ले से जहाज पर चढ़ा दिया वाहन; SDO बोले- जांच होगी✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान✦मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦Bihar News : बिहार में MLC की गाड़ी पर बवाल! पुलिस-मजिस्ट्रेट ने रोका, फिर भी धड़ल्ले से जहाज पर चढ़ा दिया वाहन; SDO बोले- जांच होगी✦Bihar News : दशहरा की खुशी के बीच मातम, NH-80 पर पिकअप ने 2 युवकों की ले ली जान

बिहार : गिरफ्त में आया शातिर इनामी बदमाश, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा

SASARAM : रोहतास की सूर्यपुरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आए बदमाश को पुलिस लंबे समय से हत्या, ल

बिहार : गिरफ्त में आया शातिर इनामी बदमाश, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM : रोहतास की सूर्यपुरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आए बदमाश को पुलिस लंबे समय से हत्या, लूट जैसे कई संगीन मामलों में तलाश कर रही थी।


जानकारी के मुताबिक सूर्यपुरा थाने को गुप्त सूचना मिली थी कि 25 हजार का इनामी बदमाश धाम मिश्रा डेवरिया इलाके में आया हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने डेवरिया गांव की घेराबंदी कर शातिर धाम मिश्रा को धर-दबोचा। पकड़ा गया कुख्यात बदमाश धाम मिश्रा पर हत्या, लूट जैसे कई संगीत वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। कई मामलों में इसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी हो चुकी है।


बिक्रमगंज एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि रोहतास जिला के कई थानाक्षेत्रों में धाम मिश्रा कई बड़े आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा तथा चार गोली भी बरामद की है। कुख्यात अपराधी धामां मिश्रा और प्रेमचंद्र मिश्रा दिनारा थानाक्षेत्र के मधुकरपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने दावा किया है कि इसकी गिरफ्तारी से इस इलाके में अपराध की घटनाओं में कमी आएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता