ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

बिहार: घर से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, पीट-पीटकर हत्या की आशंका

NALANDA: नालंदा में घर से लापता एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक हाल में दिल्ली से कमा कर अपने गांव लौटा था और दो दिन पहले रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था।

बिहार: घर से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, पीट-पीटकर हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में घर से लापता एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक हाल में दिल्ली से कमा कर अपने गांव लौटा था और दो दिन पहले रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। दो दिन बाद युवक का शव गांव के बाहर खेत से बरामद हुआ है। परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर की है।


युवक की पहचान सलेमपुर के श्रृंगार हाट मोहल्ला निवासी राजेश पासवान के 24 वर्षीय बेटे प्रमोद कुमार के रूप की गई। मृतक के चाचा ने बताया कि प्रमोद कुमार दिल्ली में काम करता था कुछ दिन पहले अपने घर आया था। इसी बीच दो दिन पहले प्रमोद कुमार अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने सोहसराय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।


सोमवार की सुबह प्रमोद कुमार का शव सलेमपुर गांव के मकई के खेत से बरामद किया गया। शव को देखने से ऐसा लग रहा था कि बदमाशों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सोहसराय थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता