ब्रेकिंग
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश

बिहार: घर से बुलाकर युवक की बेरहमी से हत्या, शराब पार्टी के बाद मर्डर की आशंका

BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देने में थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। हर दिन राज्य के अलग-अलग इलाकों से हत्या, लूट और रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा माम

बिहार: घर से बुलाकर युवक की बेरहमी से हत्या, शराब पार्टी के बाद मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देने में थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। हर दिन राज्य के अलग-अलग इलाकों से हत्या, लूट और रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को मकई के खेत में फेंक दिया। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के मेहा गांव स्थित हाई स्कूल के पास की है।


मृतक की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मेंहा वार्ड नंबर तीन निवासी मदन तांती के 35 वर्षीय बेटे ऋषि मुनि तांती के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक ऋषि मुनि बीते गुरुवार की शाम से ही अपने घर से लापता था। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने डंडारी थाना में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।


इस दौरान ग्रामीणों ने ऋषि मुनि तांती का शव गांव के बाहर एक मकई के खेत में देखा। लापता युवक का शव मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना जानकारी डंडारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की शाम युवक का दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गया था। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि शराब पार्टी करने के बाद युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया है। बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया डेड बॉडी देखने से ऐसा पता चला है कि किसी ने हत्या कर शव को फेंक दिया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता