ब्रेकिंग
पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातपटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बात

बिहार: घर के पास खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में मर्डर की आशंका

KATIHAR: कटिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स की उसके घर के पास ही गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,

बिहार: घर के पास खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार में बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स की उसके घर के पास ही गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकीरी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। आपसी रंजिश को लेकर युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मोफरगंज गडेडी टोला की है।


मृतक शख्स की पहचान मोफरगंज गडेडी टोला निवासी अमर चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमर चौधरी शुक्रवार की देर रात घर के पास ही अपने किसी दोस्त से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अमर चौधरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने हत्या के इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ जारी है। वारदात के पीछे आपसी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।