ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

बिहार : घर के बाहर खेल रही थी चार साल की मासूम, बिस्कुट खिलाने का लालच देकर पड़ोसी ने ही कर दिया गंदा काम

GOPALGANJ : गोपालगंज में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना माझा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। दुष्कर्म का आरोप गांव के ही एक शादीशुदा शख्

बिहार : घर के बाहर खेल रही थी चार साल की मासूम, बिस्कुट खिलाने का लालच देकर पड़ोसी ने ही कर दिया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना माझा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। दुष्कर्म का आरोप गांव के ही एक शादीशुदा शख्स पर लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया है। परिजनों द्वारा थाने में केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है कि चार वर्षीय पीड़ित बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाला 32 वर्षीय आरोपी जगदीश सहनी वहां पहुंचा और बच्ची को बिस्कुट खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। एक घर के पीछे सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया।


रोती बिलखती बच्ची जब अपने घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इस बात की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों द्वारा थाने में केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी शख्स को धर दबोचा। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।