ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

बिहार : गया में नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान दो IED बरामद, सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

GAYA : बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां इमामगंज के पचरुखिया जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान CRPF के कोबरा बटालियन ने दो प्रेशर आईईडी को बरामद किया है। कोबरा के अधिकारियों की मानें

बिहार : गया में नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, सर्च ऑपरेशन के दौरान दो IED बरामद, सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां इमामगंज के पचरुखिया जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान CRPF के कोबरा बटालियन ने दो प्रेशर आईईडी को बरामद किया है। कोबरा के अधिकारियों की मानें तो नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए  प्रेशर आईईडी को प्लांट किया था। लेकिन समय रहते नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया।


बताते चलें कि बीते दिसंबर महीने में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में मोरबार जंगल में रह रहे एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी थी। जिसके बाद सीआरपीएफ लगातार जंगलों में सर्च अभियान चला रही है। हाल के दिनों में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो बार नक्सलियों और सीआरपीएफ के बीच मुठभेड़ हो चुकी है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान पचरुखिया में दो आइईडी बरामद किए गए हैं। उन दोनों में से एक प्रेशर आइईडी है जिसका वजन आधा किलोग्राम है तो वहीं दूसरे आइईडी का वजन ढाई किलोग्राम है। जिसे जवानों ने जंगल में ही सुरक्षित स्थान पर डिफ्यूज कर दिया है।