ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार: फ्रॉड गिरोह के दो बदमाश अरेस्ट, कई बैंकों के ATM, चेकबुक और पासबुक बरामद

JEHANABAD: जहानाबाद साइबर थाने की पुलिस ने दो अंतरजिला एटीएम फ्रॉड को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने कई बैंकों के एटीएम, चेकबुक, पासबुक एवं मोबाइल पुलिस ने ब

बिहार: फ्रॉड गिरोह के दो बदमाश अरेस्ट, कई बैंकों के ATM, चेकबुक और पासबुक बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद साइबर थाने की पुलिस ने दो अंतरजिला एटीएम फ्रॉड को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने कई बैंकों के एटीएम, चेकबुक, पासबुक एवं मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है।


साइबर थाना के डीएसपी रेणु कुमारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जहानाबाद जिले के काको बाजार के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से इन लोगों ने काको बाजार निवासी अजय कुमार के एटीएम हेराफेरी कर उनके खाते से 47 हजार रुपए निकाल लिया था। जिसके बाद पीड़ित अजय कुमार के द्वारा साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।


आरोपियों को जिले के बंधुगंज बाजार में एटीएम मशीन के आसपास संदिग्ध हालत में देखा गया, जिसके आधार पर साइबर थाने की पुलिस ने हिरासत में लेकर इन लोगों से कड़ी पूछताछ की। जिसमें इन लोगों के पास से कई बैंक के एटीएम चेक बुक पासबुक पुलिस ने बरामद किया है। 


साथ ही साथ काको बाजार के पंजाब नेशनल बैंक से निकाले गए 47 हजार रुपए में अपनी संलिपिता भी स्वीकार की है। जांच के दौरान पुलिस को इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी मिली है। पुलिस इन लोगों से इनके गिरोह के और बाकी सदस्यों के बारे में पता कर रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता