ब्रेकिंग
बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तबिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

बिहार : फॉर्म भरवाने के बहाने जीजा ने साली के साथ कर दिया गंदा काम, जबरन मांग भर 15 दिनों तक करता रहा रेप

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को किसी और ने नहीं बल्कि किशोरी के जीजा ने ही अंजाम दिया है। शातिर जी

बिहार : फॉर्म भरवाने के बहाने जीजा ने साली के साथ कर दिया गंदा काम, जबरन मांग भर 15 दिनों तक करता रहा रेप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को किसी और ने नहीं बल्कि किशोरी के जीजा ने ही अंजाम दिया है। शातिर जीजा ने पहले तो किशोरी को मैट्रिक का फॉर्म भरवाने के बहाने अपने घर बुलाया और उससे जबरन शादी कर ली। शादी के बाद आरोपी करीब 15 दिनों तक लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।


दरअसल, पूरा मामला सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रिश्ते में जीजा लगने वाले एक शख्स ने साली को अगवा कर उसके साथ 15 दिनों तक रेप करता रहा। जब किशोरी ने इस बात को विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। काफी दिनों तक जब लड़की घर नहीं लौटी तो परिजनों इसकी जानकारी सकरा थाने को दी। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और किशोरी को बरामद कर लिया। हालांकि इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।


बताया जा रहा है कि आरोपी किशोरी की सहेली का पति है। सहेली का पति कांटी निवासी सोनू अक्सर गांव आता जाता रहता था। इसी दौरान किशोरी से उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपी सोनू ने चालाकी से लड़की का मोबाइल नंबर ले लिया और उससे कभी-कभी फोन भी किया करता था। किशोरी ने इसी साल मैट्रिक की परीक्षा दी थी लेकिन गणित विषय में कम नंबर आने के कारण वह फेल हो गई थी। जब इस बात की जानकारी सहेली के पति सोनू को लगी तो उसने सप्लिमेंट्री फॉर्म भरवाने के लिए उसे अपने गांव बुलाया।


पीड़ित लड़की जब अपने कागजात लेकर मुजफ्फरपुर शहर पहुंची तो आरोपी उसे जबरन अपने घर कांटी लेकर चला गया। जहां उसने लड़की के मां-बाप की हत्या करने की धमकी देकर जबरन उसकी मांग भर दी। इसके बाद वह अपने एक परिचित के घर लड़की को ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से आरोपी जीजा लड़की को एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ मुंह काला करता रहा।


इधर, करीब 15 दिनों तक जब लड़की घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस को लड़की के लापता होने की जानकारी दी। थाने में केस दर्ज होने की बात जैसे ही आरोपी जीजा को लगी वह लड़की को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को कांटी थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी जीजा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।