ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

बिहार: दुकान बंद कर घर लौट रहे शख्स की गला रेतकर हत्या, इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मिला शव

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के रामनगरा इंडो नेपाल बॉर्डर की है, जहां एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। इस घटना का पता तब चला जब आज सुबह कुछ ग्रामीण इ

बिहार: दुकान बंद कर घर लौट रहे शख्स की गला रेतकर हत्या, इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मिला शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के रामनगरा इंडो नेपाल बॉर्डर की है, जहां एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। इस घटना का पता तब चला जब आज सुबह कुछ ग्रामीण इंडो नेपाल बॉर्डर पर टहलने गए थे। उसी दौरान ग्रामीणों की नजर लावारिस शव पर पड़ी। जिसके बाद  सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जुट गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाना पुलिस को दे दी। 


मृतक की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के रामनगरा निवासी ठगा पासवान के 26 वर्षीय बेटे रणधीर पासवान के रूप में की गई है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


आपको बता दें कि मृतक थाना क्षेत्र के हनुमान चौक स्थित सुरेद्र ठाकुर के फर्नीचर की दुकान में पिछले 6 महीनों से काम कर रहा था। हर दिन की तरह ही शुक्रवार के साम 7 बजे दुकान बंदकर वो अपने घर के लिए निकला था। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसकी गला रेतकर नेपाल बॉर्डर पर फेंक दिया। मृत युवक की शादी महज डेढ़ साल पहले हुई थी, उसकी 6 माह की एक बेटी भी है। फिलहाल, पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। और आसपास के लोगो से पूछताछ भी कर रही है। परिजनों ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है। 

टैग्स