ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार: दो सीएसपी संचालकों से 7 लाख की लूट, लूटपाट का विरोध करने पर दोनों को मारी गोली

KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दो सीएसपी संचालकों से 7 लाख रुपए लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों सीएसपी संचालकों को गोली मारकर गंभीर रूप

बिहार: दो सीएसपी संचालकों से 7 लाख की लूट, लूटपाट का विरोध करने पर दोनों को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दो सीएसपी संचालकों से 7 लाख रुपए लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों सीएसपी संचालकों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सालमारी ओपी क्षेत्र के नवरंगा जयराम चौक की है। घायल दोनों सीएसपी संचालकों को बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


दोनों घायलों की पहचान करण कर्मकार और अमित कर्मकार के रूप में हुई है। दोनों नवरंग मदनपुर गांव में सीएसपी सेंटर चलाते हैं। शुक्रवार की रात दोनों सीएसपी सेंटर बंद करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने दोनों से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। जब दोनों सीएसपी संचालकों ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।


दोनों को आनन-फानन में बरसोई अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सघन जांच कर रही है।पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिए जाने के भरोसा दिलाया है।