ब्रेकिंग
सड़क पर कीचड़ पड़ा तो भड़क उठा विवाद, देखते ही देखते चल गई गोली... युवक गंभीर रूप से घायलबिहार में बाढ़ से हाहाकार: भागलपुर-सुल्तानगंज फोर लेन पर पहुंची गंगा, शहर के कई मोहल्लों में घुसा पानीCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?महिलाओं से बातचीत को लेकर हुआ विवाद... पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से पत्नी की बेरहमी से हत्याबाढ़ ने छीना घर, ट्रेनों ने छीनी नींद... रेल पटरी किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर मुंगेर के बाढ़ पीड़ितसड़क पर कीचड़ पड़ा तो भड़क उठा विवाद, देखते ही देखते चल गई गोली... युवक गंभीर रूप से घायलबिहार में बाढ़ से हाहाकार: भागलपुर-सुल्तानगंज फोर लेन पर पहुंची गंगा, शहर के कई मोहल्लों में घुसा पानीCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?महिलाओं से बातचीत को लेकर हुआ विवाद... पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से पत्नी की बेरहमी से हत्याबाढ़ ने छीना घर, ट्रेनों ने छीनी नींद... रेल पटरी किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर मुंगेर के बाढ़ पीड़ित

बिहार : DJ की धुन पर हथियारों के साथ रातभर ठुमके लगाते रहे तीन मनचले, पुलिस को नहीं लगी भनक

MUZAFFARPUR : शादी समारोह हो या खुशी का मौका बिहार में हथियार लहराना आम बात हो गई है। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब शादी समारोह, बर्थडे पार्टी और अन्य सार्वजनिक आय

बिहार : DJ की धुन पर हथियारों के साथ रातभर ठुमके लगाते रहे तीन मनचले, पुलिस को नहीं लगी भनक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : शादी समारोह हो या खुशी का मौका बिहार में हथियार लहराना आम बात हो गई है। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब शादी समारोह, बर्थडे पार्टी और अन्य सार्वजनिक आयोजनों में हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किया गया। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है, जहां डीजे की धुन पर हथियारों के साथ डांस करने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मुजफ्फरपुर के तुर्की इलाके का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे दर्जनों युवक DJ की धुन पर नाच रहे हैं। दो युवकों के हाथ मे पिस्टल है जबकि एक के हाथ में रायफल दिख रहा है। तीनों हथियार लहराते हुए डांस करते दिख रहे हैं। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की नींद उड़ गई है। युवकों का एक साथ तीन हथियारों का लहराना पुलिस को खुली चुनौती है। इलाके के लोगों में इस वीडियो को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।