ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट, 8 लाख के गहने लेकर भागे ग्राहक बनकर आए बदमाश

Bihar Crime News: दरभंगा में दिनदहाड़े चार अपराधियों ने रानी ज्वेलर्स से करीब 7 से 8 लाख रुपये के सोने के जेवरात लूट लिए। दो बाइक पर पहुंचे अपराधी दुकानदार को जेवर दिखाने के बहाने उलझाकर करीब 55 ग्राम सोने के जेवरात से भरा डिब्बा झपटकर फरार हो गए।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा घटना दरभंगा से सामने आई है, जहां पतोर थाना क्षेत्र के सुरहा चट्टी गांव स्थित रानी ज्वेलर्स में मंगलवार को दिनदहाड़े चार अपराधियों ने करीब 7 से 8 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। अपराधियों के भागने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के बाद हड़कंप मच गया है।



जानकारी के अनुसार, चार अपराधी दो बाइक पर सवार होकर रानी ज्वेलर्स पहुंचे थे। इनमें से दो अपराधी दुकान के अंदर गए और सोने के जेवरात देखने के बहाने दुकानदार को बातचीत में उलझा लिया। दोनों अपराधी एक-एक कर कई सोने के जेवरात देखने लगे। कुछ देर बाद उन्होंने बाद में आने की बात कही।



इसी दौरान दुकानदार जेवरात को डिब्बे में रखकर दुकान के अंदर रखने लगा। तभी अपराधियों ने दुकानदार के हाथ से करीब 55 ग्राम सोने से बने जेवरात का डिब्बा झपट लिया और दुकान से बाहर निकलकर अपने साथियों के साथ दो बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। दुकानदार जब तक कुछ समझ पाता, तब तक चारों अपराधी बहेड़ी की ओर भाग चुके थे।



घटना के बाद दुकानदार ने इसकी सूचना पतोर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज में अपराधियों के भागने की तस्वीर सामने आई है। पुलिस ने अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।



पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ अन्य तकनीकी माध्यमों से भी जांच कर रही है। दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में हुई इस वारदात से स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता