ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

बिहार : डांस टीचर का न्यूड फोटो वायरल कर मांगने लगे पैसे, साइबर अपराधियों के जाल में ऐसे फंसे शिक्षक

DANAPUR : राजधानी में साइबर अपराधियों जाल फैलता जा रहा है. अच्छे अच्छे लोग इस जाल में फंसते जा रहे हैं. अब साइबर अपराधियों के झांसे में सगुना मोड़ के एक डांस शिक्षक फंस गये हैं. अप

बिहार : डांस टीचर का न्यूड फोटो वायरल कर मांगने लगे पैसे, साइबर अपराधियों के जाल में ऐसे फंसे शिक्षक
First Bihar
2 मिनट

DANAPUR : राजधानी में साइबर अपराधियों जाल फैलता जा रहा है. अच्छे अच्छे लोग इस जाल में फंसते जा रहे हैं. अब साइबर अपराधियों के झांसे में सगुना मोड़ के एक डांस शिक्षक फंस गये हैं. अपराधियों ने डांस शिक्षक की न्यूड फोटो वायरल कर उनसे पैसे की मांग करने लगे. इस संबंध में डांस शिक्षक विकास कुमार ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की है. जहां से केस को दानापुर थाने में दर्ज करने के लिए आवेदन भेज दिया गया है. 


ऑनलाइन शिकायत में विकास कुमार ने बताया है वह सगुना मोड़ पर डांस क्लास चलाते हैं. विकास कुमार ने बताया कि उन्होंने एजी लोन ऐप डाउनलोड किया था. फिर ऐप को अपने कांटैक्ट्स और फोटो इस्तेमाल करने का परमीशन भी दे दिया. इसके बाद जब ऐप की तरफ से आधार कार्ड, पैन कार्ड, सेल्फी मोड़ में खुद का फोटो, बैंक अकाउंट नंबर मांगा गया तो ये सारे डिटेल्स भी भेज दिया. 


साथ में रिफ्रेश के तौर पर कुछ परिचितों का मोबाइल नंबर और नाम भी मांगने पर दे दिया. इसके बाद डांस शिक्षक के साथ साइबर अपराधी जालसाजी करने लगे. इसके बाद बगैर किसी परमीशन के विकास के बैंक खाते में चार हजार रुपये भेज दिया गया. जैसे ही छह दिन पूरा हुआ तो लोन एप के लोग चार हजार के एवज में सात हजार रुपये की डिमांड करने लगे. इसके बाद चेहरा बदल कर न्यूड फोटो वायरल कर दिया. 


जब विकास ने सख्ती दिखायी तो लोन ऐप वालों ने उनकी भेजी सेल्फी का गलत इस्तेमाल करने लगे. एक पुरुष के न्यूड फोटो का चेहरा बदल उस पर मेरा चेहरा लगा दिया. साइबर अपराधियों ने वायरल करने लगे. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और साइबर अपराधियों के बारे में खोजबीन की जा रही है.