ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानBihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलाBihar News : बिहार के 54 शहरों की बदलेगी तस्वीर! सम्राट सरकार ने खोला खजाना, सड़क, पानी और बिजली पर करोड़ों का बड़ा प्लानBihar Weather Today: 1 अगस्त को बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनीपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार: डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या, बेटे को मारने आए थे बदमाश; ताबड़तोड़ फायरिंग में पिता की जान

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां आपसी विवाद को लेकर एक डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना उदवंतनगर थाना क्षे

बिहार: डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या, बेटे को मारने आए थे बदमाश; ताबड़तोड़ फायरिंग में पिता की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां आपसी विवाद को लेकर एक डेयरी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड की है।


मृतक की पहचान तेतरिया गांव निवासी तेज नारायण सिंह के 40 वर्षीय बेटे डिग्री सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक डिग्री सिंह बेटे का अपने दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को डिग्री सिंह अपने बेटे के साथ डेयरी फॉर्म पर सो रहा था, तभी हथियारबंद अपराधियों ने उसके बेटे के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।


इसी दौरान गोली बेटे की बजाए गोली उसके पिता को लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी चंद्र प्रकाश ने कहा कि पूर्व के विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों की घर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता