ब्रेकिंग
125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी

बिहार : दहेज में 10 लाख की मांग कर रहा था पति, नहीं दिया तो गर्भवती पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या

GOPALGANJ : गोपालगंज में दहेज लोभियों ने गर्भवती बहू की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के सोनार पट्टी गांव की है। बताया जा रहा है कि ससुराल वाले आए दिन महिला को दह

बिहार : दहेज में 10 लाख की मांग कर रहा था पति, नहीं दिया तो गर्भवती पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में दहेज लोभियों ने गर्भवती बहू की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के सोनार पट्टी गांव की है। बताया जा रहा है कि ससुराल वाले आए दिन महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। दो माह की गर्भवती महिला का शव उसके कमरे में बरामद हुआ।


जानकारी के मुताबिक कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित सासामुसा के सोनार गली गांव के रहने वाले हरेंद्र प्रसाद ने तीन साल पहले अपनी बेटी प्रतिभा की शादी मीरगंज थाना क्षेत्र के सोनार पट्टी निवासी अशोक सोनी के बेटे संदीप सोनी के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन बाद में प्रतिभा का पति संदीप और उसके घर के लोग प्रतिभा पर मायके से दहेज में 10 लाख मांगने का दवाब बना रहे थे। संदीप बिजनेस करने के नाम पर पैसा मांगने की बात कहता था।


जब प्रतिभा ने पैसे मांगने से मना किया तो पति और ससुराल के लोगों ने उसकी पिटाई करने लगे और उसे तरह तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी बीच प्रतिभा ने एक बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद भी ससुराल वालों का जुल्म कम नहीं हुआ। प्रतिभा फिर से एक बार गर्भवती हुई। आरोपी पति उसपर लगातार मायके वालों से पैसे मांगने का दबाव बनाता रहा। जब प्रतिभा इसके लिए तैयार नहीं हुई तो वह खुद भी पैसों के लिए फोन करने लगा।


पैसा नहीं मिलने से आरोपी पति और ससुराल के लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया था। वारदात वाले दिन भी ससुराल के लोगों ने प्रतिभा की बेरहमी से पिटाई की थी। जिसकी जानकारी उसने अपने मायके के लोगों को दी। प्रतिभा की इस दुर्दशा को देख जब उसका भाई प्रतिभा को ले जाने उसके ससुराल पहुंचा तो घर के कमरे में उसकी लाश पड़ी हुई थी और उसका दो साल के मासूम बेटा मां के शव के पास रो रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद पति समेत सभी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए थे। 


मृतका के भाई ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।