ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार: दहेज के लिए नवविवाहित की गला घोटकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

GAYA: गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत झिलमिल गांव से एक घटना सामने आई है. जहां एक विवाहिता को दहेज की बलिवेदी की भेंट चढ़ा दी गई. मामला घटना के बाद विवाहिता के ससुराल वाले घ

बिहार: दहेज के लिए नवविवाहित की गला घोटकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA: गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत झिलमिल गांव से एक घटना सामने आई है. जहां एक विवाहिता को दहेज की बलिवेदी की भेंट चढ़ा दी गई. मामला घटना के बाद विवाहिता के ससुराल वाले घर से फरार है. इधर मृतिका के मायके में कोहराम मचा है और स्वजनों का रोरोकर बुरा हाल है. 


जानकारी के मुताबिक, टिकारी शहर के दुर्गास्थान मुहल्ला निवासी प्रतिमा कुमारी की शादी झिलमिल गांव के निवासी रमेश चौधरी से इसी वर्ष मार्च महीने में हुई थी. लड़की वालों ने शादी में क्षमता के अनुसार लड़केवालों को उपहार स्वरूप गहना-जेवर और नगदी सहित बाइक दी थी. बावजूद इसके ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे. वे दहेज़ में अधिक पैसा देने की मांग कर रहे थे.


मंगलवार की देर रात्रि विवाहिता के ससुराल वाले गांव के किसी सज्जन ने मायके वालों ने प्रतिमा की मौत हो जाने की सूचना दी. आनन फानन में मृतक प्रतिमा की मां अपने स्वजनों और पड़ोसियों के उसके ससुराल पहुंचीं देखा कि शव रखा पड़ा था और उसके ससुराल वाले सभी लोग फरार थे. बताया जा रहा है कि मृतक तीन माह की प्रेगनेंट थी.


इसके बाद तुरंत घटना की सूचना टिकारी थाना की पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस और स्वजनों ने गले मृतक लड़की के गले पर में गहरा निशान देखा. जिसके आधार पर प्रथम दृष्टया गला घोंट कर हत्या कर दिए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गया दिया है.


थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक प्रक्रिया और कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है. मृतका की मां प्रभा देवी ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए पुत्री की हत्या कर देने का आरोप लगाई है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें