ब्रेकिंग
125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी

बिहार : दादा ने ही कर दी मासूम पोते की हत्या, पैसे नहीं मिले तो 3 साल के बच्चे को नदी में फेंक आया

BUXAR : बक्सर में एक मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पैसे के लेनदेन के विवाद में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने रिश्ते में पोता लगने वाले 3 साल के मासूम की नदी में डुबोकर ह

बिहार : दादा ने ही कर दी मासूम पोते की हत्या, पैसे नहीं मिले तो 3 साल के बच्चे को नदी में फेंक आया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BUXAR : बक्सर में एक मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पैसे के लेनदेन के विवाद में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने रिश्ते में पोता लगने वाले 3 साल के मासूम की नदी में डुबोकर हत्या कर दी। घटना नैनीजोर स्थित सीताकुंड की है। आरोपी शख्स की निशानदेही पर पुलिस ने बच्चे का शव नदी से बरामद कर लिया। इस घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है।


पीड़ित परिवार शाहपुर थाना स्थित बलिया गांव का निवासी है। बताया जा रहा है कि आरोपी संतोष केशरी ने अपने भतीजे कृष्णा केशरी से कुछ रूपयों की मांग की थी। कृष्णा केशरी ने चाचा संतोष केशरी को रूपए देने से इनकार कर दिया था। इसी बीच शनिवार को आरोपी संतोष केशरी कृष्णा के बड़े बेटे अंश को घुमाने के बहाने उसे घर से बाहर ले गया। देर शाम को आरोपी दादा घर वापस लौट आया लेकिन अंश उसके साथ नहीं था।


बच्चे के परिजनों ने जब अंश के बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। काफी खोजबीन के बाद जब अंश का कहीं पता नहीं चला तो परेशान परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों के बयान के आधार पर जब पुलिस ने आरोपी संतोष केशरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब उसने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया।


पूछताछ के दौरान आरोपी संतोष केशरी ने पुलिस को बताया कि उसने नैनीजोर के जंगली बाबा शिवमंदिर के पास सीताकुंड में डुबोकर अंश की हत्या कर दी है। आरोपी की निशानदेही पर रविवार की सुबह पुलिस की टीम सीताकुंड पहुंची और बच्चे के शव को नदी से बरामद कर लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। कारनामेपुर ओपी पुलिस ने आरोपी संतोष केशरी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।