ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar cyber crime: साइबर अपराधियों का नया नेटवर्क उजागर, क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ठगी का पैसा भेजा जा रहा विदेश!

Bihar cyber crime: बिहार पुलिस ने साइबर अपराध के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा किया है, जहां ठगी के पैसे को क्रिप्टोकरेंसी के ज़रिए पाकिस्तान और नेपाल भेजा जा रहा है। इस मामले में अब केंद्रीय जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।

साइबर अपराध, क्रिप्टोकरेंसी ठगी, बिहार पुलिस खुलासा, Binance ऐप, नेपाल कनेक्शन, पाकिस्तान सिम, डॉलर में ट्रांसफर, NIA जांच, CBI कार्रवाई, ED जांच, साइबर क्राइम बिहार, Crypto scam, Bihar cyber crime, B
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar cyber crime: बिहार पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़ी एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है, जिसमें खुलासा हुआ है कि साइबर अपराधी ठगी के पैसों को क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से विदेश भेज रहे हैं। PHQ (पुलिस मुख्यालय) से मिली जानकारी के अनुसार, यह नेटवर्क पाकिस्तान और नेपाल से जुड़ा हुआ है, और बिनांस (Binance) एप का उपयोग कर पैसा विदेश ट्रांसफर किया जा रहा है।


बिहार के पूर्वी चंपारण, पूर्णिया और अररिया जिलों में यह गिरोह सक्रिय रूप से कार्यरत है, जहां साइबर ठग ठगी के जरिए जमा किए गए पैसों को पहले क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं और फिर उसे डॉलर में कन्वर्ट कर विदेशी खातों में भेज देते हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब NIA, ED और CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, NIA की एक विशेष टीम जल्द ही मोतिहारी पहुंचकर मामले की गहराई से जांच करेगी।


गिरोह का मास्टरमाइंड नेपाल में सक्रिय

बिहार पुलिस के अनुसार, इस साइबर गैंग का मास्टरमाइंड नेपाल में बैठा है, जो पाकिस्तानी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर बिहार में अपना नेटवर्क संचालित कर रहा है। यह गिरोह युवाओं को बहला-फुसलाकर उन्हें इस नेटवर्क में शामिल करता है और ऑनलाइन ठगी के जरिए पैसा जुटाता है। बिहार पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में जांच तेज कर दी है। आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।