ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Crime News: घर छोड़कर भागने को तैयार नहीं हुई प्रेमिका तो दे दी मौत की सजा, बॉयफ्रेंड ने जहर खिलाकर ले ली जान

Bihar Crime News: सासाराम की इस घटना ने इलाके में सनसनी मचाकर रख दी है. एक प्रेमिका जब अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भागने को तैयार नहीं हुई तो प्रेमी ने उसे जबरन जहर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया.

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सासराम जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या इस वजह से कर दी क्योंकि वह उसके साथ घर छोड़कर भागना नहीं चाहती थी. यह घटना कोचस थाना क्षेत्र के सोहवलिया गांव की है. शनिवार को हुई इस घटना के बाद परिजनों ने युवती को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहाँ उसकी हालत और बिगड़ने लगी जिसके बाद फिर उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल सासाराम ले जाया गया.


वहां से स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इस बारे में बात करते हुए थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि रामाश्रय राम की 18 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी का प्रेम प्रसंग पड़ोस के ही रामानंद राम के 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक राम के साथ चल रहा था.


कई बार परिवार की तरफ से इन दोनों को समझाया बुझाया गया था कि इस तरह की हरकतें न करे, इस लेकर दोनों के परिवारों के बीच गाली-गलौच और नौबत मारपीट तक आ पहुंची मगर इन दोनों की हरकतें और छिप-छिपा कर मिलना पहले की ही तरह जारी रहा. इधर युवक ने कई बार युवती से भागकर पंजाब चलने को कहा, लेकिन युवती तैयार नहीं हो रही थी. जिसके बाद युवक ने उसे सबक सिखाने के लिए एक खौफनाक योजना बनाई. शनिवार को वह सुबह से ही प्रेमिका के घर की रेकी कर रहा था.


युवती के पिता जरुरी काम से कहीं बाहर गए थे और मां शादी में कहीं गई हुई थी. अभिषेक ने यह सुनिश्चित किया कि घर में इस वक्त कोई नहीं सिवाय युवती के भाई-बहन के. जिसके बाद वह बांस के चोंगे में जहर और पानी मिलाकर लाया और जबरन युवती को पिला दिया. इलाज के दौरान सोनम कुमारी की मौत हो चुकी है और अभिषेक कुमार फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.