ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

Bihar Crime News: बिहार में यहाँ बेख़ौफ़ अपराधियों ने व्यापारी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल के बाद पुलिस छापेमारी में जुटी

Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में गल्ला व्यापारी शशिरंजन जयसवाल पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग की है। चार गोलियां लगीं, हालत गंभीर..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल से एक बड़ी खबर आ रही है। यहाँ त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के महेशुआ वार्ड-11 में पोखर के पास बुधवार रात करीब 8 बजे बाइक सवार अपराधियों ने गल्ला व्यापारी शशिरंजन जयसवाल (45) पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं। चार गोलियां लगने से उनकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।


शशिरंजन जयसवाल त्रिवेणीगंज बाजार के लालपट्टी वार्ड-17 के रहने वाले हैं। वे भोज खाकर अपने घर महेशुआ वार्ड-13 लौट रहे थे। महेशुआ पोखर के पास घात लगाए अपाचे बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जिससे चार गोलियां उनके शरीर में जा लगीं। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले गए।


प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मौके से पुलिस ने चार खोखे बरामद किए हैं। इस विषय पर बोलते हुए डॉ उमेश कुमार मंडल (चिकित्सक, अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज) ने कहा "व्यापारी को चार गोलियां लगी हैं। हालत बहुत गंभीर है, रेफर कर दिया गया है।"


इस घटना के बाद त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही हैं। जबकि पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।  


रिपोर्टर: संत सरोज