ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: सहरसा में अज्ञात बदमाशों ने की गोलीबारी, रजिस्ट्री ऑफिस से लौट रहे युवक को मारी गोली; हालत गंभीर

Bihar Crime News: रजिस्ट्री ऑफिस से घर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए

Bihar Crime News
अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: सहरसा जिले में हुई फायरिंग की एक सनसनीखेज घटना ने शहरवासियों को दहला दिया। रजिस्ट्री ऑफिस से घर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान शहर के हकपाड़ा, वार्ड नंबर-05 निवासी 45 वर्षीय मो. फखरुद्दीन के रूप में की गई है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार, फखरुद्दीन रजिस्ट्री ऑफिस में कोई काम निपटाने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए पेट में गोली मार दी। गोली शरीर के दाहिने हिस्से से आर-पार हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वे जीवन और मौत से जूझ रहे हैं।


घायल का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. विजय शंकर ने बताया कि फखरुद्दीन के शरीर में कई गहरे जख्म हैं। उन्होंने कहा कि मरीज की हालत नाजुक है और ऑपरेशन के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फखरुद्दीन की पत्नी नाजिया प्रवीण ने बताया कि घटना से महज 10 मिनट पहले उनकी अपने पति से बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा, "वो बोले कि मैं घर लौट रहा हूं। उसी के कुछ देर बाद हमें गोली लगने की सूचना मिली।" परिवार का दावा है कि घटना में मोहल्ले के कुछ लोगों का हाथ हो सकता है, जिनसे उनका पुराना विवाद चल रहा था।


घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और सदर थानाध्यक्ष अस्पताल पहुंचे और पीड़ित तथा परिजनों से विस्तृत जानकारी ली। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और हर संभावित बिंदु पर पड़ताल की जा रही है। वहीं डीआईयू टीम घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।


इस घटना ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग भी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता