ब्रेकिंग
स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने मांगा सहयोग, कहा- आप हमारे विभागीय परिवार के महत्वपूर्ण मेंबर हैं✦बेटी की विदाई के 9 दिन बाद अनंत सिंह की बढ़ेगी मुश्किलें, अब जेल जाने की बारी! सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मोकामा विधायक को बड़ा झटका✦‘गद्दारी करने वालों का हो रहा हिसाब’, आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर बोले तेजस्वी, कहा- नीतीश बचाते भी हैं, फंसाते भी हैं✦चलती ट्रेन पर पथराव का VIDEO वायरल, खिड़कियों पर फेंके गए पत्थर-ईंट... RPF ने शुरू की जांच✦पटना से गुजरने वाली 3 जोड़ी ट्रेनें मार्च तक रद्द, 10 ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट✦स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने मांगा सहयोग, कहा- आप हमारे विभागीय परिवार के महत्वपूर्ण मेंबर हैं✦बेटी की विदाई के 9 दिन बाद अनंत सिंह की बढ़ेगी मुश्किलें, अब जेल जाने की बारी! सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मोकामा विधायक को बड़ा झटका✦‘गद्दारी करने वालों का हो रहा हिसाब’, आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर बोले तेजस्वी, कहा- नीतीश बचाते भी हैं, फंसाते भी हैं✦चलती ट्रेन पर पथराव का VIDEO वायरल, खिड़कियों पर फेंके गए पत्थर-ईंट... RPF ने शुरू की जांच✦पटना से गुजरने वाली 3 जोड़ी ट्रेनें मार्च तक रद्द, 10 ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Bihar Crime News: बुजुर्ग शख्स की पीट-पीटकर हत्या, शराब के नशे में पड़ोसी ने बेरहमी से पीटा

BEGUSARAI: बेगूसराय में दबंगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दिया है। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौर पंचायत के

Bihar Crime News: बुजुर्ग शख्स की पीट-पीटकर हत्या, शराब के नशे में पड़ोसी ने बेरहमी से पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में दबंगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दिया है। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौर पंचायत के बलुआहा गांव की है।


मृतक बुजुर्ग की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौर पंचायत के बलुआहा वार्ड-10 के रहने वाले 67 वर्षीय ब्रह्मदेव पासवान उर्फ घंटोली पासवान के रुप में हुई। मृतक के पुत्र नीतीश कुमार ने बताया कि बीते 22 नवंबर की शाम उसके पिता घर से बाहर निकाल कर जा रहे थे। उसी वक्त शराब के नशे में धुत मोती पासवान ने उन्हें रास्ते में रोक दिया और मारपीट करने लगा और गर्दन मरोड़ कर तोड़ दिया।


घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए बेगूसराय शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने के बाद एक सप्ताह पहले परिजन घर ले गए लेकिन उनकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी गढ़पुरा थाने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता