ब्रेकिंग
गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे

Bihar Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से होटल के कमरे में रेप, गंदा वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा फिरदौस, परेशान लड़की ने SP से लगाई गुहार

JAMUI: जमुई से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने निकाह का झांसा देकर पहले युवती को होटल में बुलाकर उसके साथ रेप किया और बाद में अश्लील वीडियो वायरल करने की बात कह उसे

Bihar Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से होटल के कमरे में रेप, गंदा वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा फिरदौस, परेशान लड़की ने SP से लगाई गुहार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JAMUI: जमुई से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने निकाह का झांसा देकर पहले युवती को होटल में बुलाकर उसके साथ रेप किया और बाद में अश्लील वीडियो वायरल करने की बात कह उसे ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने जमुई एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। मामला नगर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, जमुई शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने फिरदौस नामक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक शादी करने के लिए कोर्ट जाने का झांसा देकर उसे होटल ले गया और होटल के कमरे में उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था और अब उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है।


पीड़ित लड़की अपनी शियायत लेकर जमुई एसपी चंद्रप्रकाश के कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है। युवती के मुताबिक, 28 सितंबर को टाउन थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी मो. फिरदोस शादी करने की बात कह उसे शहर के गोकुल रेस्ट हाउस ले गया, जहां होटल के एक कमरे में उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मुंह बंद रखने की हिदायत दी।


पीड़िता जब अपनी गुहार लेकर महिला थाने पहुंची थी तो पुलिस ने उसका केस दर्ज नहीं किया। पीड़िता दोबारा 6 अक्टूबर को महिला थाने पहुंची, जहां पीछे-पीछे आरोपी फिरदौस भी पहुंच गया और थाने में ही उसके साथ मारपीट करने लगा। इधर मारपीट की जानकारी के बाद महिला थानाध्यक्ष के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई लेकिन अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अब आरोपी केस नहीं उठाने पर उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। 


मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी चंद्र प्रकाश ने महिला थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी से फोन पर बात की और पूरी मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। महिला थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि शादी का झांसा देने की जानकारी मिली थी। जिसको लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता