ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: भतीजी की शादी से पहले चाचा की मौत, संदिग्ध अवस्था में शव बरामद

Bihar Crime News: भतीजी की डोली उठने से पहले उठी चाचा की अर्थी, 22 मई को थी भतीजी की शादी, संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप।

Bihar Crime News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर 12 निवासी मदन कुमार सिंह (55) के रूप में हुई है। वे त्रिपूल कुमार सिंह के पुत्र थे। मृतक के भाई ने साजिश के तहत हत्या का अंदेशा जताया है। मौके पर पहुंची एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने जाँच शुरु कर दी है।


दरअसल, मदन कुमार सिंह मंगलवार शाम 7 बजे बाईक से जमहरा गांव की ओर निकले थे। देर रात तक नहीं लौटने पर परिवार ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान जमहरा पुल के पास उनकी बाईक मिली, लेकिन वे वहां नहीं मिले। बुधवार को जमहरा गांव की एक घनी जगह से उनका शव बरामद हुआ।


परिजनों ने उस जगह पर पहुँच कर शव की शिनाख्त की, उनका कहना है कि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। लेकिन मृतक के छोटे भाई ने बताया कि घर में शादी का माहौल था और ऐसे में साजिश के तहत उनकी हत्या को अंजाम दिया गया है। इस मामले में अब पुलिस से परिवार के लोगों ने निष्पक्ष जाँच कर कार्रवाई की मांग की है।


जानकारी के मुताबिक मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़े भाई की बेटी की शादी 22 मई को होनी थी, जो अब टल गई है। छोटे भाई ढोलन कुमार सिंह ने बताया कि मदन कुमार ने घर से निकलने का कारण भी परिवार वालो को नहीं बताया था। 


इस बाबत सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हत्या का ही मामला लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके रिपोर्ट से काफी कुछ स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल घटनास्थल पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी है।


रितेश हनी की रिपोर्ट