ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar Crime News: बिहार में किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी शुरू

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के वरुणा गांव में रविवार शाम 40 वर्षीय किसान अखिलेश राय की गोली मारकर हत्या। पुलिस छापेमारी में जुटी..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: रोहतास जिले में अपराध का साया एक बार फिर से मंडराने लगा है। यहाँ बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के वरुणा गांव में रविवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने 40 वर्षीय किसान अखिलेश राय की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में पुलिस के प्रति असंतोष भी बढ़ गया है। अखिलेश शिवजी राय के पुत्र थे और खेती-बाड़ी से अपना गुजारा चलाते थे। पुलिस का मानना है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है।


देर शाम की यह घटना तब घटी जब अखिलेश अपने खेत की ओर जा रहे थे। अचानक अपराधियों ने उन पर गोलियां बरसाईं, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। जिसके बाद हमलावर हवा में बंदूक लहराते हुए फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ललन प्रसाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेज दिया गया है और घटनास्थल से पांच खोखे भी बरामद हुए हैं।


परिजनों ने बताया है कि अखिलेश का पहले से कुछ लोगों से जमीन को लेकर और व्यक्तिगत विवाद चल रहा था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसी रंजिश को हत्या का मुख्य कारण माना है। बिक्रमगंज के एसडीपीओ संकेत कुमार ने कहा कि अपराधियों की पहचान के लिए परिजनों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी गई है और FSL तथा तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।