ब्रेकिंग
Bihar News : ✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦Bihar News : ✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश

Bihar Crime News: बिहार पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को पंजाब से किया अरेस्ट, पुलिसकर्मी पर चलाई थी गोली

JEHANABAD: जहानाबाद की सिकरिया थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिकरिया थाने की पुलिस ने दो शातिर अपराधी गुंजन एवं राहुल को लुधियाना से गिरफ्तार किया है।सदर ए

Bihar Crime News: बिहार पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को पंजाब से किया अरेस्ट, पुलिसकर्मी पर चलाई थी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद की सिकरिया थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिकरिया थाने की पुलिस ने दो शातिर अपराधी गुंजन एवं राहुल को लुधियाना से गिरफ्तार किया है।


सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान देर रात मेला देखकर घर लौट रहे पुलिस जवान पर दोनों बदमाशों ने गोली चला दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस घटना में शामिल केस में मुख्य आरोपी गुंजन कुमार और राहुल कुमार घटना के बाद से ही फरार थे।


जहानाबाद से भागकर दोनों पंजाब के लुधियाना चले गए थे। तकनीकी अनुसंधान की मदद से सिकरिया थाने की पुलिस दोनों अपराधी को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। इस कांड में मुख्य आरोपी गुंजन के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और यह पहले भी गोलीबारी जैसी घटना को अंजाम देकर दहशत फैला चुका है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता