ब्रेकिंग
बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत: आज खातों में आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे CM सम्राटबिहार के इस रूट पर अब देना होगा टोल टैक्स: SH-58 पर जल्द बनेगा नया प्लाजा, जानिए कब से शुरू होगी वसूलीपटना जंक्शन पर रेलवे का बड़ा एक्शन, 20 ट्रेनों की पैंट्री कारों में छापेमारी; पानी से लेकर खाने-पीने की चीजों तक में मिलीं खामियांसावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं हैसियत से ज्यादा लेनदेन? जरा सी चूक से हमेशा के लिए फ्रीज हो जाएगा बैंक खाताबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्टबाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत: आज खातों में आएंगे 7 हजार रुपये, 579 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे CM सम्राटबिहार के इस रूट पर अब देना होगा टोल टैक्स: SH-58 पर जल्द बनेगा नया प्लाजा, जानिए कब से शुरू होगी वसूलीपटना जंक्शन पर रेलवे का बड़ा एक्शन, 20 ट्रेनों की पैंट्री कारों में छापेमारी; पानी से लेकर खाने-पीने की चीजों तक में मिलीं खामियांसावधान! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं हैसियत से ज्यादा लेनदेन? जरा सी चूक से हमेशा के लिए फ्रीज हो जाएगा बैंक खाताबिहार दारोगा परीक्षा: गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं, रडार पर आए 'ज्यादा रिजल्ट' वाले टॉप 20 सेंटर... EOU ने BPSC से मांगी लिस्ट

Bihar Crime News: पति ने ही पत्नी की बेरहमी से ले ली जान, विवाद के बाद ईंट से कूंचकर मौत के घाट उतारा

SITAMARHI: सीतामढ़ी में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घरेलू विवाद के बाद बात इतना बढ़ गया कि आरोपी ने ईंट से पत्नी का चेहरा कूंचकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना र

Bihar Crime News: पति ने ही पत्नी की बेरहमी से ले ली जान, विवाद के बाद ईंट से कूंचकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घरेलू विवाद के बाद बात इतना बढ़ गया कि आरोपी ने ईंट से पत्नी का चेहरा कूंचकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मेहसौल गांव की है।


मृतका की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मेहसौल गांव निवासी रौशन कुमार की पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि करीब 12 साल पहले रीना की शादी मेहसौल गांव निवासी देवनारायण के पुत्र रौशन कुमार से हुई थी।


शादी के बाद दोनों के चार बच्चे भी हुए। रौशन अक्सर पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। कई बार मायके वालों ने दोनों के बीच समझौता भी कराया था। सोमवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद रौशन ने रीना की जमकर पिटाई कर दी थी।


इस बात से नाराज होकर देर रात रीना घर से भागने लगी, तभी पति रौशन कुमार ने उसे पकड़ लिया और ईंट से कूंचलकर उसे मौत की नींद सुला दी और मौके से फरार हो गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता