ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar Crime News: बिहार में अपराधी हुए बेलगाम, अब मुजफ्फरपुर में 35 वर्षीय की निर्मम हत्या..

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के धरमपुर में मिंटू साह को सीने में गोली मारकर हत्या। तीन खोखा बरामद, पुलिस आक्रोशित स्थानीय लोगों को समझाने में जुटी..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने 35 वर्षीय मिंटू कुमार साह की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी है। गोली लगने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


मृतक मोथा गांव का निवासी था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रामपुर हरि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उग्र भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक उग्र स्थानीय लोगों ने शव को उठाने से स्थानीय पुलिस को रोका है और वरीय अधिकारियों को बुलाने की डिमांड कर रहे। स्थानीय पुलिस के खिलाफ लोग गुस्से में हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार ऐसी घटनाओं के बावजूद कोई बड़ा कदम नहीं उठाया जा रहा।


इधर पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली कारतूस बरामद किए हैं। हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  


रिपोर्टर: मनोज