ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: माँ-बेटी की हत्या से दहला रोहतास, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: रोहतास के नोखा में लेवड़ा पूरब टोला में मां संतरा देवी और बेटी रूमा कुमारी की चाकू गोदकर हत्या। दूसरी बेटी अमृता कुमारी गंभीर रूप से घायल, सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच जारी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: रोहतास के नोखा थाना क्षेत्र के लेवड़ा पूरब टोला से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला और उसकी बेटी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है, जबकि दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है।


मृतक महिला का नाम संतरा देवी और उसकी पुत्री का नाम रूमा कुमारी बताया जा रहा है। जबकि घायल पुत्री अमृता कुमारी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की विस्तृत जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।


परिजनों के अनुसार, संतरा देवी के पति का पहले ही निधन हो चुका है और उनकी सात बेटियां हैं। बताया जाता है कि ये लोग मूंग के खेत में पानी देने गए थे। इसी दौरान ग्रामीणों को सूचना मिली कि किसी ने तीनों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें संतरा देवी और रूमा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।


रंजन कुमार की रिपोर्ट