ब्रेकिंग
पुलिस को चकमा देकर चलती गाड़ी से कूदा कैदी, पेशी के बाद जेल जाने के दौरान हुआ फरार; मुंह देखते रह गए पुलिसकर्मीसीतामढ़ी में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि का विवादित वीडियो वायरल, DM-DDC पर गंभीर आरोप, अभद्र टिप्पणी से बवालदेश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपBihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजननिगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टपुलिस को चकमा देकर चलती गाड़ी से कूदा कैदी, पेशी के बाद जेल जाने के दौरान हुआ फरार; मुंह देखते रह गए पुलिसकर्मीसीतामढ़ी में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि का विवादित वीडियो वायरल, DM-DDC पर गंभीर आरोप, अभद्र टिप्पणी से बवालदेश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपBihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजननिगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

Bihar Crime News: मामूली विवाद में व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: मामूली सा विवाद भी कब भयावह रूप ले लेगा यह कोई नहीं बता सकता, इस घटना में यही हुआ है. अर्जुन शाह की पूर्व में इस बाप-बेटे से आम बहस हुई थी, वो भी भूंजा खाने को लेकर. इतनी सी बात पर उसे अपने जान से हाथ धोना पड़ सकता है इसका अंदेशा किस

Bihar Crime News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी के चकिया थाना के बलोचक गांव में भूंजा खाने के विवाद में एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि चकिया के बलोचक गांव के अर्जुन शाह की हत्या चाकू गोदकर कर दी गई है. जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्यारे को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है.


इसी गांव के प्रभु साह और उसके बेटे बिट्टू साह का पड़ोसी अर्जुन शाह से कुछ मामले को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद बिट्टू साह और प्रभु साह ने मिलकर अर्जुन साह की हत्या कर दी है. पुलिस ने हत्यारे और हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद कर लिया है। चकिया के एसडीपीओ सतेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कुछ मामूली विवाद में इन लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई.


उसमें से एक पक्ष के द्वारा चाकूबाजी की गई, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. पुलिस ने हत्यारे को बिना समय गंवाए गिरफ्तार कर लिया है जबकि हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है. इधर अर्जुन शाह की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आए दिन प्रदेश से इस तरह की घटनाएँ सामने आती रहती हैं.


जहाँ अब इस तरह के मामूली से विवाद में भी जान ले ली जाती है, ऐसा लगता है मानों अब किसी में भी पुलिस प्रशासन का कोई खौफ न रह गया हो. ऐसे खौफनाक कदम उठाने से पहले ये लोग इतना तक नहीं सोच पाते कि बाद में उन्हें और उनके परिवार को हमेशा के लिए इसका अंजाम भुगतना पड़ सकता है. 


सोहराब आलम की रिपोर्ट