ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: दो पक्षों के बीच फायरिंग में युवक को लगी गोली, झगड़ा देखने जाना पड़ा भारी

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर जिले के भागीचक गांव में ज़मीन विवाद को लेकर हुए पथराव और फायरिंग में एक 35 वर्षीय युवक को सीने में गोली लग गई है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज़
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर में एक जमीन विवाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, जिसमें पथराव और फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई है। दरअसल, मामला मुंगेर के नया रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भागीचक गांव में ज़मीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पथराव और फायरिंग तक की नौबत आ गई। इस हिंसक विवाद के दौरान झगड़ा देखने निकले एक युवक को गोली लग गई। घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। इसी दौरान 35 वर्षीय कुंदन कुमार, पिता नवीन मंडल, अपने दरवाजे के पास खड़े होकर विवाद देख रहे थे। तभी अचानक हुई फायरिंग में एक गोली उनके बाएं सीने में लगी। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।


बताया जा रहा है कि मरीज को सीने में गोली लगी है, जिससे अंदरूनी चोट आई है। स्थिति गंभीर है, इसलिए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि विवाद जमीन के बंटवारे को लेकर था। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।


भागीचक गांव में हुआ यह विवाद एक बार फिर ज़मीन संबंधी विवादों की गंभीरता को उजागर करता है। आम नागरिक जो तमाशबीन बनकर ऐसी घटनाएं देखते हैं, वे भी हिंसा की चपेट में आ सकते हैं। अब देखना अहम होगा कि पुलिस इस मामले में दोषियों को कब तक पकड़ पाती है और दोषियों की गिरफ्तारी होती है या नहीं। 

रिपोर्ट- इम्तियाज खान