ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: फिरौती न देने पर किसान को उतारा मौत के घाट, नक्सली ने इतने लाख लगाई थी जान की कीमत

Bihar Crime News: खगड़िया में नक्सली मनोज सदा ने 10 लाख फिरौती न मिलने पर किसान तिरबल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस पिकेट के पास हुआ वारदात, SIT गठित, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के पिपरपांती में मंगलवार, 20 मई 2025 की देर शाम नक्सली मनोज सदा ने 33 वर्षीय किसान तिरबल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। तिरबल से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी, और रकम न देने पर उसे कलवारा बहियार से अगवा कर पिपरपांती पुलिस पिकेट से महज 50 मीटर की दूरी पर गोली मार दी गई।


बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा। मृतक के भाई बबलू यादव ने बताया कि तिरबल ने मरने से पहले मनोज सदा का नाम लिया था और उसे हत्यारा बताया। ख़बरों के मुताबिक इस हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा 6 घंटे तक सड़क जाम करने की बात भी सामने आई है। जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के अनुसार, तिरबल कुमार, जो नगर पंचायत वार्ड नंबर 4 के निवासी थे, मंगलवार शाम को कलवारा बहियार में अपने खेत पर काम कर रहे थे। नक्सली मनोज सदा ने उनसे फोन पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी और एक घंटे के भीतर रकम देने की धमकी दी।


फिरौती न मिलने पर मनोज और उसके साथियों ने तिरबल को अगवा कर लिया और पिपरपांती पुलिस पिकेट के पास ले जाकर उनके पंजरे में गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने शुरुआत में इसे सड़क दुर्घटना समझा और फिर उनके भाई बबलू को सूचित किया। जब बबलू घटनास्थल पर पहुंचे, तो तिरबल खून से लथपथ थे। उन्होंने भाई को मनोज सदा द्वारा गोली मारने की बात बताई। परिजनों ने तुरंत तिरबल को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेगूसराय रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


पुलिस जांच में पता चला है कि मनोज सदा एक कुख्यात नक्सली है, जो क्षेत्र के किसानों से लेवी वसूलने और न देने पर हिंसक अपराध करने के लिए जाना जाता है। वह हत्या, लूट, और मारपीट जैसे कई मामलों में शामिल रहा है और पहले भी जेल जा चुका है। मृतक के परिजनों ने बताया कि तिरबल 30 बीघा जमीन पर खेती करते थे, जिसके कारण उन्हें निशाना बनाया गया। सूत्रों की माने तो ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाह होने का भी आरोप लगाया है। प्रशासन द्वारा SIT गठित कर मनोज सदा और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी गई है।


अनिश कुमार की रिपोर्ट