ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Crime News: गिरफ्त में आया इनामी बदमाश वीरप्पन, वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: एक लाख का इनामी कुख्यात सुभाष उर्फ वीरप्पन अपराधी जमुई में गिरफ्तार हो गया, पुलिस ने पिस्टल, कारतूस व मोबाइल बरामद किया.

Bihar Crime News
1 लाख का इनामी बदमास गिरफ्तार
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले में दहशत का पर्याय बन चुके कुख्यात अपराधी सुभाष कुमार उर्फ वीरप्पन को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना पुल के पास उस वक्त हुई जब वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जमुई पहुंचा था। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।


वीरप्पन पर हत्या, रंगदारी, अपहरण, लूट सहित 20 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं और बिहार सरकार ने उस पर ₹1 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। जिला पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि वीरप्पन को लाल रंग की चार पहिया गाड़ी से रेलवे स्टेशन की ओर जाते वक्त गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।


एसपी ने बताया कि वीरप्पन की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी, जिसमें जिला आसूचना इकाई के साथ-साथ विशेष बल के जवान भी शामिल थे। सुभाष उर्फ वीरप्पन का नाम इलाके में आतंक का पर्याय बन चुका था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह लंबे समय से सक्रिय आपराधिक गिरोह का सरगना था और झारखंड-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में उसकी गतिविधियां फैली हुई थीं। वह व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने, ठेकेदारों को धमकाने, और राजनीतिक संरक्षण में अपराध को अंजाम देने के लिए कुख्यात था।


इस गिरफ्तारी से जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है। वीरप्पन की गिरफ्तारी को पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि अब इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर होगी।


पुलिस अब वीरप्पन से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि वीरप्पन की गिरफ्तारी के बाद कई अन्य आपराधिक कड़ियाँ सामने आ सकती हैं।