ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...एक्सीडेंट के बाद 7 दिनों तक मिलेगा कैशलेस इलाज, 60 लोगों को मिला PM राहत योजना का लाभJDU पर फिर बरसे आनंद मोहन, बोले- पार्टी में 22 नेताओं का गिरोह सक्रिय, वफादारी नहीं दलाली चल रहीBihar News: पटना जिले के एक कार्यपालक अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही....RWD की सड़क निर्माण में बरती लापरवाही

Bihar Crime News: ताबड़तोड़ हत्या की वारदातों से हड़कंप, बदमाशों ने चार दिन में तीन लोगों को मौत के घाट उतारा

BHAGALPUR: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और सरकार को चुनौती दे रहे हैं। भागलपुर में पिछले 90 घंटों के भीतर बदमाशों ने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। एक के

Bihar Crime News: ताबड़तोड़ हत्या की वारदातों से हड़कंप, बदमाशों ने चार दिन में तीन लोगों को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और सरकार को चुनौती दे रहे हैं। भागलपुर में पिछले 90 घंटों के भीतर बदमाशों ने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। एक के बाद एक चार दिन के भीतर तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। जिले के लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे हैं।


दरअसल, भागलपुर में 90 घंटे के अंदर तीन लोगों की हत्या हुई है। इस घटना के बाद लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार की सुबह लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोढा स्थित बनकट्टा पोखर के ठीक बगल लोगों ने अहले सुबह एक युवक की खून से सना शव देखा। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले पड़ताल शुरू कर दिया है।


आशंका जताई जा रही है कि नशे के कारण लगातार इलाके में हत्या हो रही है। युवक को देखने से प्रतीत होता है कि युवक नशे में ज्यादा लिप्त रहा होगा। बदमाशों ने युवक के सिर पर धारदार हत्यार से हमला किया है। शरीर के कई हिस्सों पर जख्म का निशान मिले है। मृतक के चप्पल घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी से पुलिस ने बरामद किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने FSL टीम का इंतजार कर रही है। मर्डर स्पोर्ट को पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से घेर दिया है।


स्थानीय निवासी संजीव ने बताया कि मृतक आसपास के रहने वाला नहीं है उसकी हत्या कर बदमाशों ने शव को लाकर यहां फेंका है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे के अंदर एक महिला और एक युवक की हत्या हुई है। इससे पूर्व तीन पहले भी एक महिला की बेहरमी से हत्या कर बगीचे में फेंका गया था। लगातार घटना से इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। वही लोदीपुर थाना पुलिस पर भी सवाल खड़े होने लगे है कि एक के बाद लगातार तीन शव मिलना अपराधियों को पकड़ना पुलिस के बहुत बड़ी चुनोती बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता