ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदBihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद

Bihar Crime News: दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर खुलासा, परिवार के ही सदस्य ने की थी हैवानियत

Bihar Crime News: इस दोहरे हत्याकांड ने आसपास के इलाके में सनसनी मचाकर रख दी थी, ग्रामीणों में खौफ इस कदर घर कर गया था कि वे घर से बाहर निकलने से भी कतराने लगे थे, हालांकि अब इसके खुलासे के बाद स्थिति सामान्य होने की ओर अग्रसर है.

Bihar Crime News
बेगुसराय पुलिस
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय के डबल मर्डर हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। सोमवार के दिन हरपुर स्थित वास्तु विहार के पीछे खेत में दो भाइयों का शव बरामद किया गया था। जिसके बाद अब पता चला है कि उनके चचेरे भाई विवेक कुमार ने ही इस घटना को अंजाम दिया था। रविवार के दिन ही दोनों भाइयों को को एक अर्धनिर्मित मकान में हथौड़े से मारकर विवेक कुमार ने उनकी हत्या कर दी थी।


जिसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए वह रात होने का इंतजार करता रहा। सोमवार को स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई थी। जानकारी के मुताबिक़ दोनों भाइयों की हत्या रुपए के लेनदेन में हुई थी। ये दोनों भाई ड्रग्स और स्मैक के कारोबार में संलिप्त थे। इस घटना में प्रयोग किए गए दो बाइक, दो मोबाइल एवं एक हथौड़े को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।


बता दें कि इन दोनों भाइयों में से एक का नाम अमन कुमार (19) जबकि दुसरे का नाम चमन कुमार (15) बताया जाता है. मृतक भाइयों के पिता विपिन चौधरी के अनुसार रविवार की सुबह जरीब 10 बजे ये दोनों स्विफ्ट कार से हसनपुर की ओर निकले थे. वहां पहुंचकर इन दोनों ने अपनी कार वहीं छोड़ दी थी. अमन कुमार ने इसी वर्ष BA पार्ट वन में दाखिला लिया था. पूर्व में वह हथियार लहराने के कारण जेल भी जा चुका था. वहीं चमन कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा पास कर इंटर में एडमिशन लिया था.


इस घटना के बाद इलाके के लोगों में खौफ समा गया था, डबल मर्डर के कारण स्थानीय लोग अपने-अपने प्रियजनों को लेकर बेहद चिंतित थे. हालांकि, इस पूरे समय पुलिस इलाके में मुस्तैद रही और गश्ती भी करती रही. अब आखिरकार इस हत्याकांड के खुलासे के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. पुलिस की तत्परता की दाद देनी होगी जो उन्होंने इस कांड का खुलासा बिना देरी के कर दिया.

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता