ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

Bihar Crime News: दो मछली कारोबारी की सरेआम चाकू गोदकर हत्या, लोगों ने एक हत्यारे को खदेड़कर पकड़ा; डबल मर्डर से सनसनी

BETTIAH NEWS: खबर बेतिया से है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने दो युवकों को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया है। वारदात बुधवार की शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। घटना मुफस्सिल थाना

Bihar Crime News: दो मछली कारोबारी की सरेआम चाकू गोदकर हत्या, लोगों ने एक हत्यारे को खदेड़कर पकड़ा; डबल मर्डर से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH NEWS: खबर बेतिया से है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने दो युवकों को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया है। वारदात बुधवार की शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई शांति चौक की है।


मृतकों की पहचान पूर्वी करगहिंया के वार्ड नंबर- 37 के रहने वाले रामाशीष साह के 22 वर्षीय बेटे मुन्ना कुमार और उसी गांव के रहने वाले वशिष्ठ साह के बेटे भिकोल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मछली का कारोबार करते थे। दोनों कहीं जा रहे थे, तभी बदमाशों ने बीच सड़क पर चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।


इस घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे एक हत्यारे को लोगों ने खदेड़कर धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपी युवक की पहचान मुन्ना खान के रूप में हुई है। फिलहाल डबल मर्डर के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार