ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

Bihar Crime News: बिहार में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, गोल्ड चेन नहीं देने पर मौत के घाट उतारा

MOTIHATI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 21 वर्षीय बंधन कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि दह

Bihar Crime News: बिहार में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, गोल्ड चेन नहीं देने पर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHATI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 21 वर्षीय बंधन कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, मृतका बंधन कुमारी की शादी करीब डेढ़ साल पहले संतोष महतो से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के रूप में सोने की चैन की मांग करते रहे। बंधन को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। घटना से एक रात पहले भी बंधन ने अपने पिता को बताया था कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। अगले दिन सुबह बंधन का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति संतोष महतो, ससुर बुधन महतो, सास और दो देवरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम