ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: भूमि विवाद में बड़े भाई ने छोटे को मौत के घाट उतारा, फायरिंग से दहला इलाका

Bihar Crime News: बिहार के हाजीपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के हाजीपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गोवर्धन गांव की है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।


मृतक की पहचान दिलावरपुर निवासी प्रेम प्रकाश सिंह (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी रामवृक्ष सिंह के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रकाश एक निजी संगठन चलाते थे और रोज की तरह पैसे की वसूली कर अपने घर लौट रहे थे, तभी उनके सगे बड़े भाई ने गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के दौरान प्रेम प्रकाश को उनके पैर में गोली मारी गई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बिदुपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को तुरंत हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


प्रेम प्रकाश की शादी लगभग 5 वर्ष पूर्व हुई थी और उनका एक छोटा बच्चा भी है। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने हाजीपुर-महनार रोड को पानापुर के पास जाम कर दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और ट्रैफिक सामान्य कराया। 


पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने विकराल रूप लेकर हत्या का रूप ले लिया। आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। बिदुपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि हम हत्या के इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा दिलाई जाएगी। 


घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लोगों से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की है। इस हत्याकांड ने एक बार फिर यह साबित किया है कि पारिवारिक विवादों का समय रहते समाधान न होने पर वे खतरनाक मोड़ ले सकते हैं।