ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Crime News: सुप्रीम कोर्ट के जज पर हमला मामले में 5 आरोपी दोषी करार, 20 मई को सजा का एलान; 22 साल पुराने केस में कोर्ट का फैसला

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में साल 2003 में सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन जज बीपी सिंह पर हुए हमला के मामले में कोर्ट ने पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है. आगामी 20 मई को कोर्ट सजा का एलान करेगा.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News:  बेगूसराय में 15 फरवरी 2003 को हुए सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन जस्टिस बी पी सिंह पर हमला के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश महेश प्रसाद सिंह की अदालत ने इस मामले में सुनवाई करते हुए सरपंच समेत 5 आरोपियों को दोषी करार दिया है। अभियोजन के अनुसार घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एन एच 31 अवस्थित डी सी पेट्रोल पंप के पास घटी थी।


दोषी ठहराए गए आरोपियों में दिलीप कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, रजनीश कुमार, शिवदानी ठाकुर और भुल्लू भगत शामिल हैं। इन सभी को भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाया गया है। अदालत ने सभी दोषियों के बंध पत्र को रद्द करते हुए उन्हें तत्काल न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और बेगूसराय जेल में डाल दिया गया है। सजा के बिंदु पर अगली सुनवाई 20 मई को होगी।


इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक बहोर दास ने कुल 11 गवाहों को पेश किया था। यह घटना उस समय हुई थी जब जस्टिस बी पी सिंह अपनी कार से भागलपुर जा रहे थे और राजनीतिक दल द्वारा बुलाए गए बिहार बंद के कारण सड़कों पर कार्यकर्ता उतरे हुए थे।


बता दें कि सड़क मार्ग से पटना से भागलपुर जा रहे सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन जस्टिस बी पी सिंह पर बेगूसराय एन एच 31 पर आरोपियों के द्वारा हमले किए जाने मामले की सुनवाई कर रहे अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश महेश प्रसाद सिंह ने इस हमला मामले मे 5 आरोपित को हमला करने का दोषी पाया। न्यायालय ने आरोपित को भारतीय दंड विधान की धारा 147 148 427 337 353 और 189 में दोषी घोषित किया। सजा के बिंदु पर सुनवाई 20 मई को होगी। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता