ब्रेकिंग
MP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, 8 साल पुराने केस में दोषी करारबापू सभागार में आशुतोष राणा के कार्यक्रम के दौरान दिखा अनोखा नजारा, तेज प्रताप यादव को देखकर दर्शकों के बीच जा बैठे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने किया जीत का दावा, बोले- ‘अरे जीत तो भईया हो गई यार’15 अगस्त से पहले करा लें यह जरूरी काम, नहीं तो महंगा पड़ सकता है गैस सिलेंडर; घर बैठे ऐसे करें सत्यापनसबूत के साथ निर्वाचन आयोग पहुंचे प्रशांत किशोर, पटना SSP कार्तिकेय शर्मा पर कार्रवाई की मांग MP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, 8 साल पुराने केस में दोषी करारबापू सभागार में आशुतोष राणा के कार्यक्रम के दौरान दिखा अनोखा नजारा, तेज प्रताप यादव को देखकर दर्शकों के बीच जा बैठे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने किया जीत का दावा, बोले- ‘अरे जीत तो भईया हो गई यार’15 अगस्त से पहले करा लें यह जरूरी काम, नहीं तो महंगा पड़ सकता है गैस सिलेंडर; घर बैठे ऐसे करें सत्यापनसबूत के साथ निर्वाचन आयोग पहुंचे प्रशांत किशोर, पटना SSP कार्तिकेय शर्मा पर कार्रवाई की मांग

बिहार: क्रिकेट के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी गोली; युवती से छेड़खानी का आरोप

JEHANABAD: जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के खपुरा गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। युवक गुड्डू कुमा

बिहार: क्रिकेट के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी गोली; युवती से छेड़खानी का आरोप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के खपुरा गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। युवक गुड्डू कुमार के जांघ में गोली लगी है। इमरजेंसी के डॉक्टर पीड़ित का इलाज करने में जुट गए हैं। युवक पर एक युवती से छेड़खानी का आरोप लगा है और उसी को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को दो खोखा मिला है। घायल युवक गुड्डू कुमार ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान पास के गांव घूरन बीघा गांव से 20 से ज्यादा की संख्या में युवकों की टोली पहुंची और खपुरा के एक युवक से मारपीट करने लगी। जब वह बीच बचाव करने पहुंचा तो उसे गोली मार कर युवक फरार हो गए।


वहीं घायल युवक के साथ आए लोगों बताया है कि शुक्रवार की सुबह में घूरन बिगहा की एक लड़की के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी। जनकारी मिलने के बाद गांव के युवक इसी बात को लेकर नाराज़ थे। शाम में जब लड़के क्रिकेट खेल रहे थे तो युवकों की टोली पहुंच गई। क्रिकेट खेलने वालों में वह लड़का भी मौजूद था जिसपर छेड़खानी का आरोप है। युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।


खपुरा गांव के युवक उसको बचाने पहुंचे। इसी बीच एक लड़का जिसके पास पिस्टल था उसने गोली चला दी। सूचना के बाद डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची हालांकि तब तक वहां से सारे लोग फरार हो चुके थे। पुलिस इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है कि आखिर गोली किसने चलाई है। साथ ही सवाल यह भी है कि अगर सुबह में किसी लड़की के साथ छेड़खानी हुई तो उसकी शिकायत पुलिस के पास क्यों नहीं की गई। काको थाना की पुलिस सारे पहलुओं पर जांच में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता