ब्रेकिंग
स्कूल में पढ़ाई के वक्त कुर्सी पर खर्राटे लेते दिखे गुरु जी, वीडियो वायरल; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालगंगा किनारे बन रहा पटना का वेस्ट टू वंडर पार्क, 38 कलाकृतियां होंगी खास आकर्षण; जानिए कब तक होगा तैयारBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलस्कूल में पढ़ाई के वक्त कुर्सी पर खर्राटे लेते दिखे गुरु जी, वीडियो वायरल; शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालगंगा किनारे बन रहा पटना का वेस्ट टू वंडर पार्क, 38 कलाकृतियां होंगी खास आकर्षण; जानिए कब तक होगा तैयारBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरल

बिहार: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की नेम प्लेट लगी स्कॉर्पियों से शराब की तस्करी, बड़ी खेप के साथ चार तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

AURANGABAD: पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद माफिया दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार पहुंचा रहे हैं। शराब को बिहार तक पहुंचाने के लिए माफिया नए-नए तरीके अपना रहे हैं ताकि पुलिस

बिहार: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की नेम प्लेट लगी स्कॉर्पियों से शराब की तस्करी, बड़ी खेप के साथ चार तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े
Mukesh Srivastava
3 मिनट

AURANGABAD: पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद माफिया दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार पहुंचा रहे हैं। शराब को बिहार तक पहुंचाने के लिए माफिया नए-नए तरीके अपना रहे हैं ताकि पुलिस की नजर से बचकर वे अपने काम को अंजाम दे सकें। ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आया है, जहां उत्पाद पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की नेप प्लेट लगी स्कॉर्पियों से लाखों की शराब को जब्त किया है।


दरअसल, औरंगाबाद की उत्पाद पुलिस ने कांग्रेस भूतपूर्व सैनिक अर्द्धसैनिक बल व पुलिस विभाग के प्रदेश अध्यक्ष का नेम प्लेट लगी झारखंड नम्बर की एक स्कॉर्पियो समेत दो वाहनों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बरामद कुल 63 कार्टून विदेशी शराब की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। शराब की बरामदगी झारखंड से कनेक्टेड राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 पर औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में चतरा के पास से की गई है। इस में उत्पाद पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले चार अंर्तराज्यीय शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।


उत्पाद पुलिस दोनों वाहनों को जब्त करने और शराब तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है। उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग को खुफिया इनपुट मिला कि झारखंड से दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप एनएच-139 के रास्ते औरंगाबाद से होते पटना जाने वाली है। इस सूचना पर विभाग ने एक स्पेशल टीम गठित की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-139 पर चतरा मोड़ के पास झारखंड की ओर से आ रहे वाहनों की तलाशी शुरू की। इसी दौरान दो स्कॉर्पियो से 62 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने मौके से चार तस्करों को धर दबोचा।


शराब लदे एक स्कॉर्पियो पर कांग्रेस भूतपूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल व पुलिस विभाग के प्रदेश अध्यक्ष का नेम प्लेट लगा है। माना जा रहा है कि यह नेम प्लेट शराब तस्करी को सुगम बनाने और पुलिस को भरमाने के लिए लगाया गया है। वहीं पकड़े गए चारों तस्करों से उत्पाद विभाग के अधिकारी फिलहाल पूछताछ कर रहे हैं। जब्त की गई शराब की कीमत का आकलन किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।