ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

बिहार : कॉलेज कर्मी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, कमरे से मिला क्षत-विक्षत शव, सड़क पर उतरे छात्र

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र के दमगारा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार यादव के रूप

बिहार : कॉलेज कर्मी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, कमरे से मिला क्षत-विक्षत शव, सड़क पर उतरे छात्र
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र के दमगारा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार यादव के रूप में की गई है, जो पटोरी स्थित एएनडी कॉलेज के बड़ा बाबू थे। शनिवार को उनका क्षत-विक्षत शव उनके किराए के मकान से मिला। शव के मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अपराधियों ने बड़ी ही बेरहमी से उनकी गला रेत कर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने कमरे में ताला लगा दिया था।


बड़ा बाबू वीरेंद्र कुमार यादव थाना रोड में एक किराए के मकान में रहते थे। हत्या से आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बताया जा रहा है कि दिन के 12 बजे तक बड़ा बाबू जब कॉलेज नहीं पहुंचे तो कॉलेज के कर्मियों ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नही किया। जिसके बाद कॉलेज के कुछ कर्मी उनके घर पहुंचे। घर पहुंचने पर कॉलेज कर्मियों ने कमरे में ताला लटका पाया। कमरे में अंदर से ताला बंद था। अपराधियों ने कमरे में ताला बंद करने के बाद चाबी कमरे के अंदर फेंक दिया था।


कॉलेज कर्मियों ने इस बात की जानकारी कॉलेज के प्रिंसिपल को दी। प्रिंसिपल द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो वीरेंद्र कुमार का खून से लथपथ शव कमरे के अंदर पड़ा हुआ पाया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वीरेंद्र कुमार साढ़े पांच बजे तक कॉलेज में ही थे।


इस बीच उन्होंने कॉलेज में चल रहे विकास कार्यो के लिए एक लाख रूपए की निकासी पटोरी सेंट्रल बैंक से की थी। घटना के आक्रोशित छात्रों और कॉलेज के कर्मियों ने पटोरी समस्तीपुर मार्ग को जाम कर दिया और शव के साथ प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो धारदार हथियार से गला रेतकर वीरेंद्र कुमार की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।