ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, घटना के विरोध में लोगों ने NH को किया जाम

NALANDA : नालंदा में चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सिलाव थाना क्षेत्र के नियामतनगर गांव की है। यहां भीड़ ने कानून को हाथ में लेते हुए दो युवकों की जमकर

बिहार : चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, घटना के विरोध में लोगों ने NH को किया जाम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NALANDA : नालंदा में चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सिलाव थाना क्षेत्र के नियामतनगर गांव की है। यहां भीड़ ने कानून को हाथ में लेते हुए दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। लोगों की पिटाई से घायल हुए युवक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने गुरुवार को दीपनगर थाना क्षेत्र के चोरा बगीचा के पास शव को सड़क पर रखकर एनएच 20 को जाम कर दिया है।


आक्रोशित लोगों ने पटना-रांची मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है और सड़क पर आगजनी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। सड़क जाम के कारण इस मार्ग पर आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं। सड़क जाम के कारण एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।


दरअसल, सिलाव थाना क्षेत्र के नियामतनगर में बीते मंगलवार की रात बैट्री चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों में से एक की बुधवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान हरनौत बाजार निवासी नंदकिशोर प्रसाद के रूप में की गयी है, जो बिहारशरीफ में कबाड़ी की दुकान चलाता था। नंदकिशोर नियामतनगर गांव में एक साल से किराये पर रह रहा है। उसका पैतृक घर बिहार थाना क्षेत्र का महमदपुर गांव है।


बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार की शाम सब्बैत गांव निवासी मो. एजाज व नियामतनगर गांव निवासी सोनू के टेंपो से बैट्री चोरी हो गयी थी। ग्रामीणों को शक हुआ कि चोरी में मनीष का हाथ है। लोग उसे बुलाकर पहले सब्बैत ले गये। वहां मारपीट के बाद मनीष ने सहयोगी के रूप में नंदकिशोर प्रसाद का नाम लिया। जिसके बाद मृतक नंदकिशोर को फोन कर घर से बुलाया गया। बैट्री नहीं मिलने से गुस्साए लोग रातभर नंदकिशोर और उसके सहयोगी मनीष की पिटाई करते रहे। गंभीर रूप से घायल नंदकिशोर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें