ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

बिहार : चोरी के आरोप में युवक की जमकर पिटाई, ग्रामीणों ने पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां भीड़ ने एक बार फिर कानून को अपने हाथ में लिया है। घटना पारू थाना क्षेत्र के भीखनपुरा गांव की है। यहां ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में ए

बिहार : चोरी के आरोप में युवक की जमकर पिटाई, ग्रामीणों ने पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां भीड़ ने एक बार फिर कानून को अपने हाथ में लिया है। घटना पारू थाना क्षेत्र के भीखनपुरा गांव की है। यहां ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में एक युवक को बिजली के पोल से बांधकर उसकी बेरहमी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया।


जानकारी के मुताबिक, युवक पर आरोप है कि उसने भीखनपुरा गांव निवासी एक शख्स के घर में घुसकर न सिर्फ पानी का मोटर चुरा लिया बल्कि एक दूसरे घर में रखे मोबाइल पर भी हाथ साफ कर दिया था। चोरी के वाटर मोटर और मोबाइल को युवक ने पास के बाजार में बेंच दिया था। इस बात की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपी युवक को धर दबोचा। ग्रामीणों ने गांव में ही पोल से बांधकर युवक को बेरहमी से पीटा और उससे अपराध स्वीकार कराया।


इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे ग्रामीणों ने उसे पोल से बांध दिया है और उसकी पिटाई कर रहे हैं। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।