ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार: चोरी का आरोप लगाकर शख्स की बेरहमी से पिटाई, दबंगों पर युवक को गायब करने का आरोप

BAGAHA : पश्चिम चंपारण के बगहा में युवक की पिटाई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ लोग एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। घटना रामनगर के सिगड़ी मुड़ला गांव की

बिहार: चोरी का आरोप लगाकर शख्स की बेरहमी से पिटाई, दबंगों पर युवक को गायब करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA : पश्चिम चंपारण के बगहा में युवक की पिटाई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ लोग एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। घटना रामनगर के सिगड़ी मुड़ला गांव की है। यहां चोरी का आरोप लगाकर दबंगों ने एक युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा है। इस घटना के बाद से पीड़ित युवक गायब बताया जा रहा है। युवक की पत्नी ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और एसपी से पति की सकुशल बरामदगी की पुलिस से गुहार लगाई है।


दरअसल, रामनगर थाना क्षेत्र के सिगड़ी मुडला निवासी साहेब मांझी को गांव के ही दबंगों ने चोरी का आरोप लगाकर बंधक बना लिया था। इस दौरान आरोपियों ने उसे रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। युवक हाथ जोड़कर सफाई देता रहा लेकिन दबंगों को उसपर दया नहीं आई। इसी दौरान किसी ने पिटाई का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पिटाई की इस घटना के बाद से पीड़ित साहेब मांझी लापता बताया जा रहा है। साहेब मांझी मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।


लापता साहेब मांझी की पत्नी ने रामनगर थाना में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ पति के साथ मारपीट और उसे गायब करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने जिले के एसपी को आवेदन देकर पति के सकुशल वापसी की गुहार लगाई है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। इस वायरल वीडियों में तीन-चार लोग साहेब मांझी को बांध कर डंडे से पिटाई करते दिख रहे हैं। हालांकि फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता