ब्रेकिंग
शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा! दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे दूल्हे, 4 महीने में सामने आए 3 बड़े मामले✦Cyclone Alert: बिहार में चक्रवाती तूफान का कितना होगा असर? 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा✦पटना के इन 6 बड़े नालों पर बनेंगी सड़कें, जलजमाव से मिलेगी राहत! बुडको तैयार कर रहा DPR✦12 साल तक मलाई काटती रहीं मैडम... असलियत खुली तो उड़ गए होश! 50 नंबर को 90 बनाकर नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका पर FIR✦शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा! दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे दूल्हे, 4 महीने में सामने आए 3 बड़े मामले✦Cyclone Alert: बिहार में चक्रवाती तूफान का कितना होगा असर? 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा✦पटना के इन 6 बड़े नालों पर बनेंगी सड़कें, जलजमाव से मिलेगी राहत! बुडको तैयार कर रहा DPR✦12 साल तक मलाई काटती रहीं मैडम... असलियत खुली तो उड़ गए होश! 50 नंबर को 90 बनाकर नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका पर FIR

बिहार: छोटे ने बड़े भाई को कुदाल से काट कर मौत के घाट उतारा, संपत्ति के विवाद में हत्या की आशंका

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने एक सप्ताह पहले अपने पिता को भी मौत के घाट उतार दिया था। पिता के श्राद्धकर्म के सामान

बिहार: छोटे ने बड़े भाई को कुदाल से काट कर मौत के घाट उतारा, संपत्ति के विवाद में हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने एक सप्ताह पहले अपने पिता को भी मौत के घाट उतार दिया था। पिता के श्राद्धकर्म के सामानों का लिस्ट बना रहे बड़े भाई पर छोटे भाई ने अचानक कुदाल से हमला बोल दिया। घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव की है। 


मृतक की पहचान बंजरिया गांव निवासी वीरेंद्र पांडेय के 37 वर्षीय बेटे अश्विनी पांडेय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों अश्विनी पांडेय के पिता वीरेंद्र पांडेय की मौत हो गई थी। पिता की मौत की खबर सुनकर अश्विनी अपने घर पहुंचा था और घर के बाहर चौकी पर बैठकर श्राद्धकर्म में लगने वाले सामानों की लिस्ट तैयार कर रहा था। इसी दौरान अश्विनी के छोटे भाई आदित्य ने कुदाल से उसके ऊपर हमला कर दिया।


हमले में बुरी तरह से घायल अश्विनी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन अश्विनी को लेकर जा ही रहे थे कि बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।


मृतक के परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी आदित्य पांडेय को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले आरोपी ने संपत्ति को लेकर अपने पिता के साथ मारपीट की थी जिसमें उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।